1.📌
इतनी बेचैनी से तुमको किसकी तलाश है,
वो कौन है जो तेरी आंखों की प्यास है,
जबसे मिला हूं तुमसे यही सोचता हूं मैं,
क्यों मेरे दिल को हो रहा तेरा एहसास है,
जिंदगी के इस मोड़ पे तुम आके यूं मिले,
जैसे कि कोई मंजिल मेरे इतने पास है,
एक नजर की आस में तकता हूं मैं तुझे,
अब देख तेरे खातिर एक आशिक उदास है। 🌹
~@ekshyar
2📌
वो कह कर गई थी कि लौटकर आऊँगी,
मैं इंतजार ना करता तो क्या करता,
वो झूठ भी बोल रही थी बड़े सलीके से,
मैं एतबार ना करता तो क्या क्या करता।
~@ekshyar
3📌
तेरे इंतजार में कब से उदास बैठे हैं,
तेरे दीदार में आँखे बिछाये बैठे हैं,
तू एक नज़र हम को देख ले बस,
इस आस में कब से बेकरार बैठे हैं।
~@ekshyar
4📌
याद करते है तुम्हे तनहाई में,
दिल डूबा है गमो की गहराई में,
हमें मत ढूंढना दुनिया की भीड़ में,
हम मिलेंगे में तुम्हे तुम्हारी परछाई में।
~@ekshyar
5📌
दिल मेरा अगर रोया न होता,
हमने भी आँखों को भिगोया न होता,
दो पल की हंसी में छुपा लेता गमो को,
ख्वाब को हकीकत में संजोया नहीं होता.
~@ekshyar
6📌.
बहुत उदास है कोई शख्स तेरे जाने से,
हो सके तो लौट के आजा किसी बहाने से,
तू लाख खफा हो पर एक बार तो देख ले,
कोई बिखर गया है तेरे रूठ जाने से।
~@ekshyar
7📌
हो सकता है हमने आपको कभी रुला दिया,
आपने तो दुनिया के कहने पे हमें भुला दिया,
हम तो वैसे भी अकेले थे इस दुनिया में,
क्या हुआ अगर आपने एहसास दिला दिया।
~@ekshyar
8📌
मेरा दिल जलाने वाले, मेरा दिल जला के रोए,
मुझे आजमाने वाले, मुझे आजमा के रोए,
मेरे सामने से गुजरे, मेरा हाल भी ना पूछा,
मैं यकीं करूं तो कैसे, के वो दूर जा के रोए। 😢
~@ekshyar
9📌
उलझन भरे दिन हैं मेरे, तनहा हैं राते,
दे जाती हैं जख्म, मुझे तेरी वो बातें,
हम भी बढ़ के थाम लेते तेरा दामन,
यूँ तूने हमको अगर रुलाया ना होता,
तेरी नजरो के हम भी एक नज़ारे होते,
जो तूने अपनी नजरो में हमे बसाया होता। 💔
~@ekshyar
10📌
हमारी ज़िंदगी तो कब की बिखर गयी,
हसरते सारी दिल में ही मर गयी,
चल पड़ी वो जब से बैठ के डोली में,
हमारी तो जीने की तमन्ना ही मर गयी। 💔
~@ekshyar
0 comments:
Post a Comment