Sunday, December 17, 2017

नयी लव शायरी

"प्यार वो जो जज़्बात को समझे,
मोहब्बत वो जो आपके एहसास को समझे,
मिल तो जाते है सब अपना कहने वाले,
पर…
अपना वो जो बिना कहे हर बात को समझे! "
"कितनी झूठी होती है मोहब्बत की कस्मे,
देखो तुम भी ज़िंदा हो और में भी…..!!
"
"जब से देखा है तेरी आँखों में झाँक कर;
कोई भी आईना अच्छा नहीं लगता;
तेरी मोहब्बत में ऐसे हुए हैं दीवाने;
तुम्हें कोई और देखे तो अच्छा नहीं लगता।"
"इंतज़ार की आरज़ू अब खो गई है;
खामोशियों की आदत सी हो गई है;
ना शिकवा रहा ना शिकायत किसी से;
अगर है तो एक मोहब्बत जो इन तनहाइयों से हो गई है।"
"पल पल के रिश्ते का वादा है आपसे;
अपनापन कुछ इतना ज्यादा है आपसे;
ना सोचना कि भूल गए हम आपको;
ज़िन्दगी भर चाहेंगे ये वादा है आपसे। "
"मेरे दिल ने जब भी कभी कोई दुआ माँगी है;
हर दुआ में बस तेरी ही वफ़ा माँगी है;
जिस प्यार को देख कर जलते हैं यह दुनिया वाले;
तेरी मोहब्बत करने की बस वो एक अदा माँगी है।"
"उस अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है;
इंकार करने पर भी चाहत का इकरार क्यों है;
उसे पाना नहीं मेरी तकदीर में शायद;
फिर हर मोड़ पे उसी का इंतज़ार क्यों है।"
"तन्हाईयों में मुस्कुराना इश्क है;
एक बात को सबसे छुपाना इश्क है;
यूं तो नींद नहीं आती हमें रात भर;
मगर सोते-सोते जागना और जागते-जागते सोना इश्क है।"
"ऐ आशिक तू सोच तेरा क्या होगा;
क्योंकि हशर की परवाह मैं नहीं करता;
फनाह होना तो रिवायत है तेरी;
इश्क़ नाम है मेरा मैं नहीं मरता। "
" होगा अफसोस जब हम ना होगे,
तेरी आँखों से आँसू क़म ना होगे,
बहुत मिलेंगे तेरे अरमानो से खेलने वाले,
लेकिन उस वक़्त तेरी परवाह करने वाले हम ना होगे…"
"प्यार और बारिश तो एक जैसी होती हैं।
दोनों हमको सच्चा आनंद देती हैं।
अंतर तो सिर्फ इतना है कि बारिश जिस्म को गीला कर देती है;
और
प्यार आँखों को गीला कर जाता है।"
" प्यार जिंदगी का वो खूबसूरत लमहा है,
जिसका अंदाज सब रिश्तो से अलबेला है,
जिसे मिल जाये वो तनहाई में भी खुश है,
और जिसे ना मिले वो भीड़ में भी अकेला है… "
~@Lucky ik shayari.❤❤
"देख मेरे प्यार की गहराइयों में;
सोच मेरे बारे में तन्हाइयों में;
अगर हो जाये मेरी चाहत का यकीन;
तो पाओगे, मुझे अपनी परछाइयों में!"
~@Lucky ik shayari.❤
"रात होगी तो चाँद दुहाई देगा;
ख्वाबों में आपको वह चेहरा दिखाई देगा;
ये मोहब्बत है ज़रा सोच कर करना;
एक आंसू भी गिरा तो सुनाई देगा। "

0 comments:

Post a Comment